
रिपोटर.. जावेद गोरी
भिवाड़ी एसीबी टीम ने आज कोटपूतली-बहरोड़ जिले की डिस्ट्रीक्ट स्पेशल टीम में तैनात कांस्टेबल प्रवीण बागोरिया (कानि. 800) को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि ऑवरटेक के दौरान गाड़ी में खरोंच लगने की घटना पर दोनों पक्षों में समझौता हो चुका था, लेकिन कांस्टेबल प्रवीण ने समझौता नहीं होने दिया और 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के साथ 20,000 रुपये में डील करने का दबाव बनाया।
एसीबी ने शिकायत की सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है।
एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।