जयपुर

जयपुर। पुलिस थाना सिंधीकैम्प, जयपुर पश्चिम की टीम ने वांछित और फरार अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। करीब 21 साल पुराने मामलों में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों—कमलेश पिनारा और ओमप्रकाश—को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे थे।
पुलिस आयुक्तालय के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज की गई है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री राजेश कुमार गुप्ता और एसीपी सदर जयपुर पश्चिम श्री धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी श्री माधो सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने लगातार आसूचना जुटाते हुए मेहनत से दोनों फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तार स्थायी वारंटी—
- कमलेश पिनारा, निवासी विधाजी चौराहा, बस्सी, जयपुर
- ओमप्रकाश, निवासी ग्राम बांसा खाल्डा, चौमू, जयपुर
गठित टीम में शामिल—
माधो सिंह (थानाधिकारी), महेन्द्र सिंह, बाबूलाल, सतवीर, श्रवण कुमार, नरेश कुमार।
इस कार्रवाई में सतवीर और नरेश की विशेष भूमिका रही।