जयपुर

लोकेशन जयपुर
ब्यूरो चीफ जावेद गोरी
क्राइम ब्रांच (C.S.T.) पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और सफल कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना प्रताप नगर क्षेत्र में अवैध ड्रग्स सप्लाई करने वाले नाबालिग बालक को निरूद्ध किया। कार्रवाई में आरोपी नाबालिग के कब्जे से 11.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई।
इस संयुक्त कार्रवाई में सीएसटी टीम के कांस्टेबल बबलू और मानसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन तथा पुलिस निरीक्षक श्री रतन सिंह के सुपरविजन में की गई।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह यह मादक पदार्थ अपने परिचित रोहित चौधरी से लेकर आता था और जयपुर शहर में अलग-अलग स्थानों पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करता था।
घटना के संबंध में पुलिस थाना प्रताप नगर, जिला जयपुर पूर्व में प्रकरण संख्या 910/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।