
22 नवंबर 2025 को तातेडा मोड़, नांगल कलां क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी अजमल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मुख्य आरोपी दिनेश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
जांच में यह सामने आया कि आरोपी दिनेश ने अपनी बहन के साथ मृतक बंशी को संदिग्ध हालत में देखने के बाद उसका वीडियो बनाकर अपने पिता अजमल को भेजा। इसी रंजिश के चलते दिनेश और उसके पिता अजमल ने मिलकर बंशी की हत्या कर दी। बाद में उन्होंने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया था।
मामले की शुरुआत कैसे हुई?
23 नवंबर को मृतक बंशी के भाई मुकेश साई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि बंशी ने गोविन्दगढ़ क्षेत्र में कालूराम यादव की जमीन ठेके पर ले रखी थी और वहीं पर अजमल और उसका परिवार भी रहते थे। कुछ दिनों से दोनों पक्षों में अनबन चल रही थी।
18 नवंबर की रात बंशी ने अपने परिचितों को फोन व मैसेज कर बताया था कि उसे मारने और फंदे पर लटकाने की बात की जा रही है। बाद में 22 नवंबर की रात आरोपी अजमल ने ही फोन कर परिवार को बुल