जोबनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — पोक्सो मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना जोबनेर ने पोक्सो एक्ट के गंभीर मामले में एक माह से फरार चल रहे आरोपी विजय सारसर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्रीमती राशि डोगरा डूडी (IPS) ने बताया कि 4 नवंबर 2025 को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 2 नवंबर को उसकी नाबालिग भतीजी घर से बिना बताए गायब हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एमपीआर दर्ज कर तत्काल अनुसंधान शुरू किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों—अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां, वृत्ताधिकारी जोबनेर श्री शिवरतन गोदारा—के निर्देशन में तथा थानाधिकारी श्री हनुमान सहाय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण व आसूचना संकलन के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए नाबालिग को अपहृत करने वाले आरोपी विजय सारसर (उम्र 22 वर्ष, निवासी हरिजन मोहल्ला, जोबनेर) को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
श्री हनुमान सहाय, पुलिस निरीक्षक व थानाधिकारी
श्री मदनलाल, हैड कांस्टेबल (380)
श्री रामस्वरूप, कांस्टेबल (1436)
जोबनेर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।