मनोहरपुर में गैंगेस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के नाम की जैकिटें बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

रिपोर्टर जावेद गोरी

डीएसटी टीम की आसूचना पर पुलिस थाना मनोहरपुर और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कस्बा मनोहरपुर में एक दुकान पर दबिश दी, जहाँ गैंगेस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के नाम का महिमामंडन करने वाली जैकिटें बेची जा रही थीं। पुलिस ने दुकानदार सौरभ गढ़वाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती राशि डोगरा डूडी, आईपीएस ने बताया कि बदमाशों, हार्डकोर अपराधियों और गैंगस्टरों को सोशल मीडिया या अन्य तरीकों से लाइक, फॉलो तथा प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पहले ही जारी किए गए थे। इसी क्रम में 10 दिसंबर 2025 को डीएसटी टीम को सूचना मिली कि मनोहरपुर स्थित आरडीएक्स कलेक्शन पर गैंगेस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के नाम की जैकिटें बेची जा रही हैं।

सूचना की पुष्टि होने पर डीएसटी टीम और थानाधिकारी मनोहरपुर श्री सुरेन्द्र सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान से गैंगेस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के नाम की 15 जैकिटें बरामद की गईं। आरोपी सौरभ गढ़वाल (उम्र 24 वर्ष, निवासी शिव कॉलोनी, मनोहरपुर) को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों तथा गैंगस्टरों के प्रचार-प्रसार में शामिल व्यक्तियों पर आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

गैंगेस्टर लॉरेन्स बिश्नोई नाम की 15 जैकिटें

श्री सुरेन्द्र सिंह, थानाधिकारी

श्री धर्मपाल (हेड कांस्टेबल 357)

श्री अर्जुन (कांस्टेबल 2373)
श्री रूपचंद (कांस्टेबल 2208)
विशेष भूमिका: श्री संदीप (कांस्टेबल 1940, डीएसटी), श्री मनोज (कांस्टेबल 2158, डीएसटी), श्री किशन (डीएसटी)