जयपुर में अवैध हथियार रखने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएसटी (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा ऑपरेशन “आग (AAG)” के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना बस्सी, जयपुर (पूर्व) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने थाना बस्सी क्षेत्र से राहुल कुमार मीणा (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी गांव गोकुलपुरा, थाना बस्सी, जयपुर (पूर्व) का निवासी है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (संगठित अपराध) श्री मन लाल मीणा के निकट सुपरविजन में की गई। सीएसटी प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में सीएसटी टीम और थाना बस्सी पुलिस ने संयुक्त रूप से यह सफलता हासिल की।

इस मामले में थाना बस्सी में प्रकरण संख्या 623/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने हथियार दिनेश नामक व्यक्ति से जयपुर में लेना बताया, जिस संबंध में आगे अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में सीएसटी से कानि. विजेश की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम में सीएसटी से एएसआई कमल डागर, कानि. मानसिंह, विजेश, बबलू व कुमेर सिंह तथा थाना बस्सी से एएसआई तोताराम, कानि. कमलेश, दिनेश व मुकुट बिहारी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हथियारों, सक्रिय गैंग्स और आपराधिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।