आरोपी के एसबीआई बैंक शाखा शाहपुरा के म्यूल अकाउण्ट से करोड़ों रूपयों की राशि का हुआ है फ्रॉड।
आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ विभिन्न राज्यो में साईबर फ्रॉड की कुल 106 शिकायते हैं दर्ज।
प्रकरण में पुर्व में दो शातिर अपराधियो (म्यूल अकाउण्ट धारक व साईबर ठग) को किया जा चुका हैं गिरफ्तार।
श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुये बताया है कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा POS (POINT OF SALE) MULE ACCOUNT के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं बैंको द्वारा 1930/NCRB PORTAL पर पुलिस द्वारा RE-ASSIGNED COMPLAINTS के निस्तारण हेतु दिनांक 01-09-2025 से विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान में पुलिस थाना शाहपुरा द्वारा पुर्व में दिनांक 20.09.2025 को साइबर फ्रॉड करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साईबर फ्रॉड के लिये म्यूल अकाउण्ट उपलब्ध करवाने वाले आरोपी श्रीराम व म्यूल अकाउण्ट को किराये पर लेकर साईबर ठगी करने वाले अभियुक्त देवेन्द्र सिहं के खिलाफ प्रकरण संख्या 298/25 दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी श्रीराम के खाते के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कुल 64 शिकायतें दर्ज होना पायी गयी थी। प्रकरण में अनुसंधान किया गया तो तीसरे आरोपी अर्जुन लाल द्वारा भी साईबर फ्रॉड के लिये म्यूल अकाउण्ट सख्या 42863959609 उपलब्ध करवाना पाया गया जिसके खाते के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कुल 106 शिकायतें दर्ज होना पायी गई। आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री डॉ. तेजपाल सिंह व वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री मुकेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी शाहपुरा श्री हेमराज सिहं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए साईबर फ्रॉड के लिये म्यूल अकाउण्ट उपलब्ध करवाने वाले खाता धारक अर्जुन लाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में अनुसधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरणः अर्जुन लाल पुत्र प्रभाती लाल जाति जाट उम्र 36 साल निवासी वार्ड नंबर 11 ढाणी जोडाला की ग्राम कांट पुलिस थाना शाहपुरा जिला जयपुर ग्रामीण।
पुलिस टीम का विवरणः श्री हेमराज सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, श्री जयराम सहायक उप निरीक्षक, श्री जयसिहं हैड कानि. 428, श्री रविन्द्र सिंह कानि. 28. श्री कमलेश कानि. 55. श्री उपेन्द्र कानि.