जयपुर

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन व ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत भट्टावस्ती थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने स्मैक बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक तथा परिवहन में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्री करण शर्मा ने बताया कि कमिश्नरेट स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की खरीद–फरोख्त पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल एवं विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) श्री राहुल प्रकाश के निर्देश पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वितीय) श्री बजरंग सिंह शेखावत तथा सहायक पुलिस आयुक्त शाखीनगर श्री सुरेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी भट्टावस्ती पु.नि. दीपक त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने 90 फीट रोड, भट्टाबस्ती क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्ति की तलाशी ली, जहां से आरोपी इमरान खान पुत्र रफीक, आयु 40 वर्ष निवासी शेखावतो की छतरी, शास्त्रीनगर के कब्जे से 24.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी सुनसान स्थान चिन्हित कर स्मैक बेचने का काम करता था। पुलिस ने वाहन सहित उसे गिरफ्तार कर अभियोग संख्या 339/2025, धारा 8/21 NDPS Act में मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से शहर के विभिन्न इलाकों में स्मैक की सप्लाई कर रहा था। उससे स्मैक सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
पु.नि. दीपक त्यागी (थानाधिकारी भट्टावस्ती)
कानि. राकेश कुमार (11176)
कानि. प्रकाश (9648)
कानि. रमेश कुमार (6042)
विशेष भूमिका: कानि. प्रकाश (9648) एवं कानि. राकेश कुमार (11176)