जयपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई — दो आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

सीएसटी (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “आग” के तहत अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सीएसटी टीम ने पुलिस थाना रामगंज (जयपुर उत्तर) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शारिक कुरेशी और नवेद शेख को गिरफ्तार किया है।

टीम ने आरोपियों के कब्जे से 01 देशी पिस्टल और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए। कार्रवाई में सीएसटी के कानि. मैनेजर खान और सियाराम की अहम भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं सीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक रतन सिंह के नेतृत्व में की गई।

मामले में थाना रामगंज में प्रकरण संख्या 385/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी—

  1. शारिक कुरेशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी कंधी वालों का मोहल्ला, रामगंज।
  2. नवेद शेख, उम्र 25 वर्ष, निवासी घाटगेट, जयपुर।

सीएसटी टीम में पुलिस निरीक्षक रतन सिंह, उप निरीक्षक संदीप, सहायक उप निरीक्षक जुगल किशोर तथा कानि. मैनेजर खान, सिया राम, वेदवीर और चालक अजीत शामिल रहे।