
पुलिस थाना ब्रह्मपुरी, जयपुर उत्तर ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख 25 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब जप्त की है। यह शराब उदयपुर से आनन्द (गुजरात) तस्करी के लिए भेजी जा रही थी।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि दिनांक 07 जनवरी 2026 को जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी में संदिग्ध सामग्री होने की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट कंपनी में जांच की गई।
जांच के दौरान कलर पेंट की बाल्टियों पर पशु आहार का लेबल लगाकर सील पैक की गई शराब बरामद हुई। कुल 25 बाल्टियों में से 20 बाल्टियों में 960 छोटी शराब की बोतलें एवं 5 बाल्टियों में 120 बीयर कैन मिले।
अवैध शराब को मौके पर जरिये फर्द जप्त कर लिया गया है तथा इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त बिल्टी, स्रोत और संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।