

जयपुर, 19 नवंबर 2025।
पुलिस थाना मालवीय नगर एवं प्रतापनगर ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों से साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर कुल 60 आरोपी (49 पुरुष और 11 महिलाएं) को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 57 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप सहित बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
फर्जी ग्राहक सेवा नंबर से अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना
गिरोह अमेज़ॉन और एप्पल के नाम पर इंटरनेट पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर उपलब्ध करवाते थे। अमेरिकी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए इन नंबरों पर कॉल करते थे, जिसके बाद—
डायलर ग्राहक की शिकायत सुनकर उसे बैंक संबंधी समस्या बताते थे
कॉल को क्लोजर के पास ट्रांसफर किया जाता था
क्लोजर स्वयं को बैंक या अमेरिकी सरकारी एजेंसी (FBI, IT Dept, Court आदि) का अधिकारी बताता था
ग्राहक को डराने हेतु फर्जी वॉरंट, नोटिस, रसीदें भेजी जाती थीं
पीड़ितों से उनकी बैंक डिटेल लेकर फर्जी खाते खुलवाए जाते थे
पुराने खाते से नए फर्जी खाते में पैसे डलवाकर रकम क्रिप्टोकरेंसी और हवाला से गिरोह तक पहुंचाई जाती थी
जब्त कंप्यूटरों में हजारों अमेरिकी नागरिकों का डेटा, बैंक विवरण, कॉल रिकॉर्डिंग और धोखाधड़ी के दस्तावेज मिले हैं।
उच्च स्तरीय पर्यवेक्षण में कार्रवाई
पुलिस आयुक्त जयपुर श्री सचिन मित्तल (IPS) के निर्देश पर
स्पेशल पुलिस आयुक्त श्री राहुल प्रकाश (IPS) ने विशेष टीम का गठन कराया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव कुमार नैन (IPS) के निर्देशन में
एसीपी मालवीय नगर श्री आदित्य पूनिया (RPS)
एसीपी सांगानेर श्री विनोद शर्मा (RPS)
के सुपरविजन में दो टीमों ने संयुक्त रूप से रेड की।
होटल THE SPARK INN, प्लॉट A-265, शिवानंद मार्ग, मालवीय नगर
प्लॉट 160/05, सेक्टर 16, प्रतापनगर
रेड के दौरान दोनों जगह कॉल सेंटर सक्रिय अवस्था में काम करते मिले।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी
कुल 60 आरोपी गिरफ्तार
57 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप जब्त
अमेरिकी एजेंसियों के फर्जी वॉरंट, नोटिस, रसीदें बरामद
EYEBEAM व VICI जैसे हाई-टेक कॉलिंग सॉफ़्टवेयर का उपयोग
VPN के जरिए इंटरनेट चलाया जाता था ताकि लोकेशन ट्रेस न हो
कंप्यूटर और डिजिटल सामग्री की विस्तृत जांच से अब तक हुए लाखों डॉलर की धोखाधड़ी का पूरा विवरण सामने आएगा।
कानूनी कार्रवाई
दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज—
थाना प्रतापनगर: FIR नं. 878/2025
थाना मालवीय नगर: FIR नं. 403/2025
धाराएँ — BNS की धारा 316(2), 318(4), 319(2), 61(2), 338, 336(3), 340(2)
साथ ही IT Act की धारा 66C, 66D
और दूरसंचार अधिनियम 2023 की संबंधित धाराएं।
60 गिरफ्तार आरोपियों की सूची