
पुलिस थाना मुरलीपुरा ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 2 लैपटॉप बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त पावर बाइक को भी जब्त किया गया है।
डीसीपी पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद, IPS के निर्देश पर यह कार्रवाई एडीसीपी पश्चिम श्री राजेश कुमार गुप्ता, RPS, एसीपी झोटवाड़ा श्री आलोक सैनी, RPS के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री वीरेंद्र कुरील के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस टीम ने इलाके में गश्त बढ़ाई। टीम ने सक्रिय अपराधियों और संदिग्धों पर निगरानी रखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान कर मुखबिर की सूचना पर उन्हें रजत विहार, दादी का फाटक से दबोचा गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना कबूल किया।
चोरी के 2 लैपटॉप
वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (पावर बाइक)
अभियुक्त मोटरसाइकिल पर गलियों में घूमकर सुनसान मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात अंजाम देते थे।
दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
➤ गिरफ्तार आरोपी
- धमेंन्द्र कुमार यादव (26)
निवासी—जिला मिर्जापुर, यूपी; हाल—बंजारा बस्ती, चित्रकूट, जयपुर - ईबू खान (25)
निवासी—जी-51 जैन कॉलोनी, बक्शावाला, सांगानेर सदर, जयपुर