
जयपुर, 20 नवम्बर 2025।
जिला जयपुर पश्चिम में वांछित एवं ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 25,000 रुपये के ईनामी और फरार आरोपी अनुज बिजारणिया उर्फ अनोज बिजारणिया को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के मामले में वांछित था।
अभियान के तहत कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अपराध शाखा के निर्देश पर सक्रिय बदमाशों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत
अपर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री आलोक सिंगल के नेतृत्व में डीएसटी प्रभारी श्री गणेश सैनी एवं तकनीकी टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इन्हीं टीमों की संयुक्त कार्रवाई से थाना वैशाली नगर में दर्ज प्रकरण संख्या 18/2025 में वांछित ईनामी आरोपी अनुज बिजारणिया को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की भूमिका व वारदात का तरीका
गिरफ्तार आरोपी अनुज बिजारणिया, नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड में एग्री ट्रेनी पद पर अजमेर के पर्वतपुरा चौराहा स्थित कार्यालय में कार्यरत था।
जाँच में सामने आया कि—
आरोपी ने 05 जनवरी 2025 को आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में नकल करवाने की साजिश रची।
अपने परिचित राजेन्द्र कुमार के साथ मिलकर एक एग्रीकल्चर टीचर से ₹1.50 लाख देकर पेपर हल करवाने की कोशिश की।
परीक्षा सॉफ्टवेयर और डिजिटल उपकरणों के माध्यम से हैकर व परीक्षा केंद्र संचालकों की मदद से पेपर हल करवाने की योजना बनाई।
प्रत्येक परीक्षार्थी से 50-50 हजार रुपये एडवांस लिए गए थे।
शिक्षक को शक होने पर उसने पेपर सॉल्व करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पूरी साजिश उजागर हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग कर परीक्षा में धांधली के लिए सहयोग किया।
आरोपी पर घोषित इनाम
अभियुक्त अनुज बिजारणिया की गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम द्वारा 17 अप्रैल 2025 को 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
ईनामी अपराधी को पकड़ने वाली टीम
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निम्न अधिकारी-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही—
- श्री गणेश सैनी, पुलिस निरीक्षक, डीएसटी प्रभारी
- श्री पवन, हैड कांस्टेबल 599, डीएसटी
- श्री राकेश कुमार, कांस्टेबल 3879
- श्री मुकुट, कांस्टेबल 9724
- श्री सुरेश कुमार, कांस्टेबल 10750
विशेष भूमिका : - श्री सुरेन्द्र, हैड कांस्टेबल 2189, थाना वैशाली नगर
- श्री दिनेश कुमार, हैड कांस्टेबल 2175, तकनीकी टीम
- श्री सुनील कुमार, कांस्टेबल 10546, तकनीकी टीम
- श्री बहादुर, कांस्टेबल 6255, तकनीकी टीम
- श्री राजमहेंद्र सिंह, कांस्टेबल 9220, तकनीकी टीम