जोबनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन व आर्म्स एक्ट में तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर ग्रामीण। पुलिस थाना जोबनेर ने अवैध खनन और हथियार रखने के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती राशि डोगरा डूडी, आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियावृत्ताधिकारी जोबनेर श्री अनुपम मिश्र के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी श्री सुहैल (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया।

पहली टीम ने बंधे बालाजी-बिचून रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध चेजा पत्थर का परिवहन करते राजेश व प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के पास किसी प्रकार का रवन्ना या लाइसेंस नहीं था। ट्रैक्टर RJ 14 RE 2191 और RJ 47 RA 8844 को मय ट्रॉली चेजा पत्थर सहित जब्त किया गया। दोनों पर धारा 303(2) बीएनएस 2023, 4/21 एमएमआरडी एक्ट व 54/60 एमएमसीआर नियम 2017 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

दूसरी टीम ने डूंगरी हिंगोनिया क्षेत्र में छापेमारी कर प्रहलाद पुत्र बद्री (जाति बावरिया) को अवैध टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास हथियार का कोई लाइसेंस नहीं था, जिसके चलते आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया।

जप्त माल:

  • दो ट्रैक्टर-ट्रॉली चेजा पत्थर सहित
  • एक अवैध टोपीदार बंदूक

पुलिस टीम:
उप निरीक्षक सुहैल, सउनि मनोहरलाल, हैड कानि. घनश्याम, मदनलाल, कानि. मोटाराम, शीशराम, रविन्द्र, मुकेश एवं अमित शामिल रहे।

जोबनेर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है।