कालवाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी

जयपुर, 12 नवंबर 2025।
जयपुर पुलिस आयुक्तालय पश्चिम की कालवाड़ थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी श्री नवरतन धौलिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए

  • अनिल कुमार साँसी निवासी आदर्श नगर, सरना चौड़ से 56 पव्वे देशी शराब (नीला ढक्कन) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।
    अभियुक्त के खिलाफ प्रकरण संख्या 379/2025 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।
  • वहीं, श्रीमती जोनिता सांसी निवासी नारी का बास, कालवाड़ से 54 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
    उसके विरुद्ध प्रकरण संख्या 384/2025 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज हुआ।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कालवाड़ पुलिस की यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है।

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।