
जयपुर। पुलिस थाना महेश नगर एवं डीएसटी टीम जयपुर दक्षिण ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गणपत प्रजापत से 9.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (एमडी) बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई जयपुर दक्षिण में चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत की गई। दिनांक 14 दिसंबर 2025 को आसूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मादक पदार्थ के स्रोत को लेकर जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।