
पुलिस थाना फुलेरा ने चोरी की वारदात का खुलासा कर सिर्फ 24 घंटे में दो शातिर चोरों राजेन्द्र उर्फ राजू चौधरी एवं रोहित राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ सामान— वाशिंग मशीन की बड़ी मोटर, गैस चूल्हा और एक गैस सिलेंडर बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस ने बताया कि 05 दिसम्बर 2025 को परिवादी रूपेश चौहान निवासी न्यू कॉलोनी फुलेरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रात करीब 4–5 बजे उसके घर के बाहर से वाशिंग मशीन की मोटर (कीमत लगभग ₹20,000), एक खाली गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस पर थाना फुलेरा में मुकदमा संख्या 215/2025 दर्ज किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा एवं पुलिस उप अधीक्षक सांभरलेक श्री अनुपम मिश्रा के सुपरविजन में, तथा थानाधिकारी फुलेरा पुलिस निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें डिटेन किया। पूछताछ में चोरी की वारदात प्रमाणित होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे क्षेत्र में रैकी कर सुनसान मकानों को निशाना बनाकर मौका मिलने पर चोरी करते थे।
गिरफ्तार आरोपी:
राजेन्द्र उर्फ राजू चौधरी (27) निवासी भैरू की ढाणी, जोबनेर रोड, थाना फुलेरा
lरोहित राय (25) निवासी मिश्र कॉलोनी, फुलेरा
वाशिंग मशीन की बड़ी मोटर
गैस चूल्हा
गैस सिलेंडर
पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल अमीचन्द, कांस्टेबल हंसराज, अनिल कुमार एवं महेन्द्र।
–