रामगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — वन्य जीव तस्करी में सप्लायर गिरफ्तार

जयपुर, 14 अक्टूबर 2025।
पुलिस थाना रामगंज, जयपुर उत्तर की टीम ने वन्य जीव कछुआ सप्लाई करने वाले शुभम नोटवानी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस 45 जिंदा कछुओं के साथ खरीददार सोनू को गिरफ्तार कर चुकी थी।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा (IPS) ने बताया कि वन्य जीवों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान फरार सप्लायर शुभम नोटवानी पुत्र सुनील नोटवानी (उम्र 21 वर्ष), निवासी पंचशील, अजमेर को पुलिस टीम ने अजमेर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि 18 मार्च 2025 को पुलिस ने सोनू के कब्जे से 45 जीवित कछुए बरामद किए थे, जिस पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित, सहायक पुलिस आयुक्त हरीशंकर शर्मा के निर्देशन एवं थानाधिकारी सुभाष चंद यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।