सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जयपुर। पुलिस थाना सिंधीकैम्प, जिला जयपुर पश्चिम की टीम ने वांछित एवं भगौड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत 10 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मनीष अग्रवाल के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम आलोक सिंघल एवं सहायक पुलिस आयुक्त सदर धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी माधो सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने अथक प्रयास करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट में पिछले 10 साल से फरार स्थाई वारंटी शंकरलाल पुत्र रामा गुर्जर (उम्र 48 वर्ष), निवासी मोटरो का खेड़ा, थाना बीगोद, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया।

थाना सिंधीकैम्प की यह कार्रवाई वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान का हिस्सा है, जो लगातार जारी है।

गिरफ्तारी टीम:

माधो सिंह, थानाधिकारी सिंधीकैम्प

बाबूलाल (कानि. 6132)

विनोद कुमार (कानि. 9399)