जयपुर

जयपुर।
क्राइम ब्रांच आयुक्तालय, जयपुर की सी.एस.टी. टीम ने पुलिस थाना चित्रकूट के सहयोग से जाली नोटों के अन्तर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 6 लाख 51 हजार रुपये के जाली नोट तथा जाली नोट छापने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
इस कार्रवाई में जाली नोट बनाने वाले गिरोह के सरगना गौरव पुडीर को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से जाली नोट तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी जाली नोट से संबंधित प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।
पुलिस आयुक्त जयपुर श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में तथा विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) श्री राहुल प्रकाश के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अभिजीत सिंह के निकट सुपरविजन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (संगठित अपराध) श्रीमन लाल मीना के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस थाना चित्रकूट जयपुर (पश्चिम) में इस संबंध में प्रकरण संख्या 491/2025 धारा 178, 179, 180, 318(4), 61(2) BNS-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में
- गोविन्द चौधरी निवासी जिला झालावाड़
- देवेश फांडा निवासी चित्रकूट,जयपुर
शामिल हैं।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक रतन सिंह, हैड कांस्टेबल रामकिशन सहित सी.एस.टी. टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, वहीं खेमसिंह (RPL जयपुर) की विशेष भूमिका सराहनीय रही।
जयपुर पुलिस द्वारा शहर में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।