जयपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दो स्टैंडिंग वारंटी गिरफ्तार


जयपुर। क्राइम ब्रांच आयुक्तालय जयपुर की सी.एस.टी. टीम ने स्टैंडिंग वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना माणकचौक में दर्ज 20 से अधिक स्टैंडिंग वारंटों में फरार चल रहे अनंतराम अग्रवाल तथा एक स्टैंडिंग वारंट में फरार ज्योति अग्रवाल को गिरफ्तार कर पुलिस थाना माणकचौक के सुपुर्द किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संगठित अपराध श्री मन लाल मीणा के सुपरविजन तथा पुलिस निरीक्षक श्री सज्जन सिंह के नेतृत्व में सी.एस.टी. टीम ने वांछित आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश व आसूचना संकलन किया। विकसित सूचनाओं के आधार पर दोनों आरोपियों को दस्तयाब किया गया।

इस सफल कार्रवाई में सी.एस.टी. टीम से कानि. श्री प्रदीप कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों से आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस थाना माणकचौक द्वारा की जा रही है।