
जयपुर पुलिस आयुक्तालय की सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) टीम ने थाना जवाहर सर्किल क्षेत्र में स्थित क्लब हब 40 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित हुक्का बार/नाईट क्लब का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संगठित अपराध श्रीमन लाल मीणा के सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में क्लब मैनेजर सहित 3 अभियुक्तों को कोटप्पा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया, वहीं 3 बाउंसरों को धारा 170 बीएनएसएस 2023 में गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान क्लब से 24 हुक्का, 24 पाइप, 24 चिलम, 14 तंबाकू फ्लेवर के डिब्बे और 8 छोटी डिब्बियां जब्त की गईं। जांच में सामने आया कि क्लब नियमों के विरुद्ध हुक्का बार का संचालन कर रहा था।
इस संबंध में थाना जवाहर सर्किल, जयपुर (पूर्व) में प्रकरण संख्या 659/2025 धारा 4/21ए कोटप्पा अधिनियम में दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार, डांस बार एवं नाईट क्लबों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।