पुलिस थाना जवाहर सर्किल की बड़ी कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर

24 घण्टे से पहले ही अपहरण की वारदात का खुलासा।अपहरणकर्ताओ को किया गिरफ्तारफिरौती मांगने के लिये किया था अपहरण।आरोपीगणो के खिलाफ पूर्व मे भी दर्ज है कई प्रकरण।
दिनांक 08.07.2025 को परिवादी श्री अनिल भट्ट ने एक रिपोर्ट इस

आशय की पेश की कि आज दिनाक 08.07.2025 को दोपहर करीब 12 बजे मैं ईबीजा केफे मालवीय नगर आया। तभी वहा पर तन्मय गुप्ता और हर्षित शर्मा आये और उन्होने मेरा हाथ पकडकर मुझे नीचे ले आये। तभी अचानक वहा पर कुलजीत सिंह उर्फ राजा भी आ गया। उसने, हर्षित ने मेरे साथ मारपीट की और हर्षित एक काले रंग की वेन्यू कार में जर्बदस्ती बिठाकर सरस पार्लर के सामने ले आये वहा से मुझे दूसरी कार संख्या RJ-14CD1274 में बिठा लिया कुलजीत भी बैठा हुआ था और उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे। कुलजीत ने मेरी सवा तोले की सोने की चैन मेरे गले से निकाल कर खुद की जैब में रख ली। कुलजीत ने मेरे साले से मेरी जान बचाने की एवज मे पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 370/25 धारा 140 (2), 127(2), 61 (2) बी.एन.एस, दिनांक 09.07. 2025 में दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वारदात के खुलासे व मुल्जिमान की तलाश हेतु थाना हाजा की स्पेशल टीम को निर्देशित किया गया।

थानाधिकारी मदन मदन कड़वासरा के नेतृत्व मैं हुई कार्रवाई

आरोपी..राठौड़ उर्फ गोलु..हर्षित शर्मा…कुलजीत उर्फ राजा..तन्मय गुप्ता.. को किया गया गिरफ्तार

आरोपी को पकड़ने में विशेष भूमिका..हरिओम..मुकेश.. की राही