
जयपुर
पुलिस थानाजवाहर सर्किलकी बड़ी कार्रवाई
फर्जी ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस चलाकर ब्लैकमेलिंग करने वाली गैंग का पर्दाफाश – 4 गिरफ्तार
फर्जी ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना ओमप्रकाश उर्फ राजू पूनिया सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। एक अन्य आरोपी दीपक की तलाश जारी है।
डीसीपी जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन (आईपीएस) ने बताया कि सोशल मीडिया और गूगल सर्च के जरिए “एस्कॉर्ट/मसाज सर्विस” का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठने और बलात्कार-छेड़छाड़ के फर्जी आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने की शिकायतें मिल रही थीं। इन वारदातों की रोकथाम के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।
परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि उसने गूगल से मसाज सर्विस बुक की। 2000 रुपये एडवांस मांगे गए। अगले दिन होटल में आई युवती ने खुद को एस्कॉर्ट बताकर 50 हजार रुपये की मांग की और मना करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी –
- ओमप्रकाश उर्फ राजू पूनिया (मुख्य सरगना)
- मनीष चौधरी उर्फ जुग्गा
- भागचंद गुर्जर
- सन्नी देवी (महिला सदस्य)
आरोपियों का तरीका-ए-वारदात तीन तरह से सामने आया:
ग्राहक से एडवांस लेकर कोई सर्विस नहीं देना।
लड़की को बुलाकर पैसों को लेकर विवाद कराना और मौके पर मारपीट/लूट करना।
सर्विस के बाद झूठे आरोप लगाकर भारी रकम की डिमांड करना।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर शहर में और भी वारदातें कबूल की हैं। गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों की जांच जारी है।
इस कार्रवाई में थाना जवाहर सर्किल पुलिस टीम के थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा व उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई।
आरोपी को पकड़ने में विशेष भूमिका
हरिओम कानि 3907 व मुकेश कानि 12151.. की राही