जयपुर

जयपुर, 14 अक्टूबर 2025।
पुलिस थाना संजय सर्किल, जयपुर उत्तर ने वाहन चोरी के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर मोहम्मद शाहिद कुरैशी उर्फ शानू (पुत्र मोहम्मद साबिर, उम्र 27 वर्ष, निवासी डैम नं. 01, बड़ा पार्क के पास, बंधा बस्ती, थाना शास्त्री नगर, जयपुर) को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई Hero Splendor Plus मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्री करण शर्मा (IPS) ने बताया कि दिनांक 14 सितंबर 2025 को परिवादी साजिद खान ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट थाना संजय सर्किल में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर-I) श्री बजरंग सिंह शेखावत (RPS), सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त कोतवाली श्री अनुप सिंह (RPS) तथा थानाधिकारी श्री उमेश बेनीवाल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और तकनीकी आधार पर आरोपी की पहचान कर 13 अक्टूबर 2025 को उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आला दर्जे का वाहन चोर है, जिसके खिलाफ पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों में शामिल होने की बात भी स्वीकार की
थाना मुरलीपुरा – प्रकरण संख्या 267/2016, धारा 379 आईपीसी (आरोप पत्र पेश)
थाना शास्त्री नगर – प्रकरण संख्या 326/2024, धारा 303(2) बीएनएस (आरोप पत्र पेश)
थाना विधाधर नगर – प्रकरण संख्या 422/2025, 425/2025, 426/2025, 427/2025 (धारा 303(2) बीएनएस – अनुसंधानाधीन)
- श्री उमेश बेनीवाल (पु.नि.), थानाधिकारी
- श्री अरविंद कुमार (हेड कांस्टेबल)
- श्री संदीप कुमार (कांस्टेबल)
- श्री राजू राम (कांस्टेबल)
- श्री सुनील कुमार (कांस्टेबल)
- श्री कृष्णा कुमार (चालक कांस्टेबल)
🐠पुलिस द्वारा आरोपी से वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।