जयपुर

जयपुर, 16 अक्टूबर।
पुलिस थाना सिंधीकैम्प जिला जयपुर पश्चिम ने तेज कार्रवाई करते हुए ऑटो रिक्शा चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ ऑटो रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि परिवादी अब्दुल हफीज ने रिपोर्ट दी थी कि 13 अक्टूबर को उसका हरा एलपीजी ऑटो रिक्शा RJ14 PD 4181 सिंधीकैम्प बस स्टैंड के पास खड़ा था, जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। रिपोर्ट पर मुकदमा नं. 148/2025 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थानाधिकारी श्री माधो सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों को सक्रिय किया और लगातार प्रयासों के बाद मात्र 48 घंटे में चोरी हुआ ऑटो रिक्शा बरामद कर आरोपियों मोहम्मद आसिफ और मंसूर अहमद को गिरफ्तार किया।
- मोहम्मद आसिफ पुत्र फकीर मोहम्मद (32), निवासी शहिद इन्दिरा ज्योति नगर, शास्त्री नगर, थाना भट्टाबस्ती जयपुर
- मंसूर अहमद पुत्र मकबूल अहमद (33), निवासी राजीव नगर, शास्त्री नगर, थाना भट्टाबस्ती जयपुर
दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
श्री माधो सिंह, थानाधिकारी
हेडकांस्टेबल महेन्द्र सिंह
कांस्टेबल सतवीर, हरलाल, श्रवण कुमार
कांस्टेबल सतवीर (9391) की विशेष भूमिका रही।
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की तत्परता से मात्र 48 घंटे में चोरी का पर्दाफाश कर चोरी गया ऑटो रिक्शा उसके मालिक को वापस दिलाया गया।