
पुलिस थाना जोबनेर ने धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस एवं सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने बताया कि जिले में स्थायी वारंटियों, 335 बीएनएसएस (299 द.प्र.स.) एवं उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां एवं वृत्ताधिकारी जोबनेर श्री शिवरतन गोदारा के सुपरविजन में थानाधिकारी जोबनेर श्री हनुमान सहाय पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता के माध्यम से अथक प्रयास करते हुए धारा 138 एनआई एक्ट के प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी सूरजमल पुत्र छीतरमल जाति जाट उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12, कस्बा चौमू, जिला जयपुर को दिनांक 06.01.2026 को कस्बा चौमू से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी में थानाधिकारी श्री हनुमान सहाय पुलिस निरीक्षक, हैड कांस्टेबल श्री रतनलाल तथा कांस्टेबल श्री राहुल व श्री मुकेश की अहम भूमिका रही।