पुलिस थाना सामोद को बड़ी सफलता — फरार आरोपी गिरफ्तार

जयपुर ग्रामीण। पुलिस थाना सामोद ने डेफ यूरिया बनाने के दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी सुरेश चन्द को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती राशि डोगरा डूडी, आईपीएस ने बताया कि 17 अक्टूबर 2025 को कृषि अधिकारी श्रीमती अनिता चौधरी द्वारा ग्राम डेहरा में दबिश देकर एग्रीकल्चर ग्रेड नीम लेपित यूरिया से डेफ यूरिया बनाने वाले गोदाम का भंडाफोड़ किया गया था। मौके से 15 कट्टे यूरिया जब्त कर गोदाम सीज किया गया था।

मामले में आरोपी सुरेश चन्द पुत्र रामस्वरूप (20 वर्ष), निवासी हरिकिशनपुरा, थाना मनोहरपुर, जिला जयपुर के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 25(1)आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 एवं 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। कार्यवाही के दौरान आरोपी फरार हो गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रजनीश पूनियां, वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ़ श्री राजेश जांगिड़ के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी सामोद श्री हनुमान सहाय के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना व तकनीकी साधनों की मदद से 06 नवम्बर 2025 को आरोपी सुरेश चन्द को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम:

  • श्री हनुमान सहाय, थानाधिकारी
  • श्री बहादूर सिंह, कानि. 2309
  • श्री बाबूलाल, कानि. 1407

👉 आरोपी से पूछताछ व आगे की जांच जारी है।