
पुलिस थाना दूदू ने केरिया बुजुर्ग स्थित बालाजी मंदिर में हुई चोरी के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
श्रीमती राशि डोगरा डूडी (IPS), पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण, ने बताया कि 16 नवंबर 2025 की मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने बालाजी मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। घटना की रिपोर्ट मंदिर के पुजारी श्री नाथूलाल वैष्णव निवासी केरिया बुजुर्ग ने दर्ज करवाई, जिस पर थाना दूदू में मामला संख्या 244/2025 धारा 303(2), 62 भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नियंत्रण और मामले के शीघ्र खुलासे के लिए
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी दूदू श्री दीपक खंडेलवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी श्री मुकेश कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने लगातार आसूचना संकलन, स्थानीय जानकारी एवं तकनीकी जांच के आधार पर घटना में शामिल आरोपी की पहचान की।
19 नवंबर 2025 को पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र नारायण लाल (उम्र 25 वर्ष), जाति बैरवा, निवासी रहलाना थाना दूदू को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का प्रयास करने में प्रयुक्त एक सरिया भी बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ एवं आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
- जितेन्द्र उर्फ जीतू, उम्र 25 वर्ष
निवासी – रहलाना, थाना दूदू, जिला जयपुर ग्रामीण
पुलिस टीम
- श्री मुकेश कुमार – थाना प्रभारी (पु.नि.)
- श्री रामेश्वर प्रसाद – सअनि
- श्री आशुसिंह – कानि. 818
- श्री कुलदीप – कानि. 112
- श्री नरेश – कानि. 2235