जयपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता – वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 06 सितम्बर।
सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) आयुक्तालय जयपुर ने थाना जवाहर नगर एवं थाना मोती डूंगरी क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा कर 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी रवि बैरवा, रोनक और नरेन्द्र कुमार उर्फ डेमो उर्फ सागर उर्फ पहाडिया के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन और अति. पुलिस उपायुक्त श्री रिछपाल सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। इसमें सीएसटी टीम से हैड कांस्टेबल हरिनारायण व कांस्टेबल मैनेजर खान की अहम भूमिका रही।

जांच में सामने आया कि आरोपी रेकी कर सुनसान जगह से वाहन चोरी करते थे। सभी आदतन अपराधी हैं और नशे की लत के कारण वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी रवि बैरवा पर 12 तथा नरेन्द्र पहाड़िया पर 7 आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

बरामदगी:

मोटरसाइकिल RJ14DS4941

मोटरसाइकिल RJ39SJ5314

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रवि बैरवा (30), निवासी हसनपुरा, जयपुर
  2. रोनक उर्फ सैनक (20), निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर
  3. नरेन्द्र कुमार उर्फ डेमो उर्फ सागर उर्फ पहाडिया (22), निवासी गलता गेट, जयपुर पुलिस पूछताछ में और वारदातों के खुलासे की संभावना।