
पुलिस थाना मुरलीपुरा, जयपुर पश्चिम की टीम ने मादक पदार्थ डोडा चूरा तस्करी के मामले में दो साल से फरार चल रहे 5,000 रुपये के ईनामी अपराधी जगदीश सिंह रावत उर्फ बिंदास को अजमेर जिले के भिनाय क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
डीसीपी पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद, IPS ने बताया कि वांछित और ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए थे। इनके तहत एडीसीपी पश्चिम श्री आलोक सिंघल, एसीपी झोटवाड़ा श्री आलोक सैनी के सुपरविजन में, थानाधिकारी मुरलीपुरा श्री वीरेन्द्र कुरील के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने तकनीकी जानकारी, मुखबिरों की सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में आरोपी घटना के बाद दक्षिण भारत के कई राज्यों—हरियाणा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु—में ट्रक ड्राइवर बनकर छिपता रहा। पुलिस से बचने के लिए वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करता था।
लगभग दो महीने से उसके अपने गांव में गुपचुप आने की सूचना मिली, जिस पर 15 नवंबर 2025 को गांव गोवलियां, भिनाय (अजमेर) में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से तस्करी नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- श्रीमती बसुन्धरा (उ.नि.)
- श्री भूपसिंह (कानि. 9600)
- श्री मुकेश कुमार (कानि. 11536)
- श्री अनिल कुमार (कानि. 4977)
- श्री दिनेश कुमार (हेड कांस्टेबल – तकनीकी सहायता)
गिरफ्तार आरोपी
जगदीश सिंह रावत उर्फ बिंदास, पुत्र बिरमा सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी—गांव गोवलिया, थाना भिनाय, जिला अजमेर.