जयपुर

जयपुर। जिला जयपुर पश्चिम के थाना सिंधीकैम्प पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए पिछले 15 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना मनोहरपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लगभग 19 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में वांछित व भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री मनीष अग्रवाल के निर्देश पर सभी थानों को लगातार निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
इसी क्रम में एडीसीपी जयपुर पश्चिम श्री राजेश कुमार गुप्ता और एसीपी सदर श्री धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में, थाना प्रभारी सिंधीकैम्प श्री माधो सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार तलाश और तकनीकी व सूचनात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव छारसा, थाना मनोहरपुर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी अविनाश कुमार पर 2005 से 2022 के बीच जयपुर, अलवर और दौसा जिलों में धोखाधड़ी, चोरी, जालसाजी और आपराधिक साजिश जैसे मामलों में कुल 19 प्रकरण दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले 419, 420, 406, 457, 380 और 411 भादसं की धाराओं के तहत दर्ज हैं।
विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में कानि. सतवीर (9391) की विशेष भूमिका रही, जिनकी सक्रियता से टीम को आरोपी की सटीक लोकेशन प्राप्त हुई।