MARUDHARHIND NEWS

नीमराना में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

  मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – कस्बे में स्थित रविदास जी के मंदिर पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी रमेश कुमार द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का आयोजन महंत इकसार नाथ जी महाराज के सानिध्य में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रतनलाल निमोरिया, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, और विशिष्ट अतिथि अशोक पनवाल एडवोकेट, सरपंच प्रतिनिधि, उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुरेशचंद रेवाडिया, रामनिवास सामरिया एडवोकेट, विजय चौहान एडवोकेट, राजू सामरिया पंच, हरकेश हवलदार, दुलीचंद मोरोडिया, सुभाष पंच, वीर सिंह, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर चर्चा की और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।