मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना नगरपालिका के गांव तेली वाली ढाणी कुंदनसिंहपुरा में जन्मी बेटी कयारा पुत्री लोकेश यादव का आज उमंग उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में किया गया, जहां बेटी के दादा-दादी को फूल माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर एवं बच्चे के लिए खिलौने देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, महावीर चर्खिया, अरुण चौधरी, रामजस, बच्ची के दादा संजय पंच, दादी सरिता देवी, बच्ची की मम्मी आशना देवी, बुआजी कोमल यादव, ओम प्रकाश मास्टर, कालूराम जोशी, महिपाल पीटीआई, ईश्वर पार्षद, अतरसिंह राव, सुमन देवी, सावित्री, मंजू आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।






