
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। आज राष्ट्रीय किसान महासभा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए केशव सिरोहीवाल को जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) खैरथल तिजारा के पद पर नियुक्त किया है। राष्ट्रीय किसान महासभा प्रदेश कमेटी राजस्थान की अनुशंसा पर केशव सिरोहीवाल को इस पद पर नियुक्त किया है
रामावतार चौधरी जी की अनुशंसा पर और बनवारी लाल कुड़ी जी की सहमति से केशव सिरोहीवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। केशव सिरोहीवाल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान महासभा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर केशव सिरोहीवाल ने कहा, “मैं अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाऊंगा और किसानों के हित में काम करूंगा। मैं आशा करता हूं कि राष्ट्रीय किसान महासभा के साथ मिलकर हम किसानों के लिए कुछ अच्छा कर पाएंगे।”





