
भाजपा का वक्फ सुधार जनजागरण अभियान, बानसूर विधानसभा में नियुक्त किए कार्यकर्ता
बानसूर
सुरेश कुमार सैनी
भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर सभी मंडलों में मंडल प्रभारी, संयोजक ओर सहसंयोजक की नियुक्ति की गई है।
जिसको लेकर बानसूर विधानसभा में हरसौरा मंडल में हर्ष यादव को मंडल प्रभारी, सुंदरलाल गुर्जर संयोजक और शीशपाल यादव को सहसंयोजक नियुक्त किया है। वही रामपुर मंडल में शिवचरण यादव मंडल प्रभारी, प्रभुदयाल चौधरी (पीडी) संयोजक, कैलाश शर्मा सहसंयोजक नियुक्त किए गए। बानसूर मंडल में रमेश रावत मंडल प्रभारी, मुकेश सुरेला संयोजक, अशोक भरगड सहसंयोजक नियुक्त किए गए। नारायणपुर मंडल में कपिल वेद मंडल प्रभारी, पूर्ण सोनी संयोजक, कमलेश शर्मा सहसंयोजक नियुक्त किए गए। निमुचाना मंडल में मंडल प्रभारी डॉ. नीलम यादव, दयाराम गुर्जर संयोजक और सहसंयोजक रविकांत शर्मा नियुक्त किए गए।
केन्द्र सरकार की ओर से वक्फ कानून को लेकर भाजपा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की तैयारी शुरू कर दी हैं। जिसको लेकर प्रत्येक मंडल पर भाजपा कार्यकर्ताओ को नियुक्त किया गया है। 20 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले इस अभियान में घर घर जाकर वक्फ कानून से जुड़ी सही जानकारी लोगो तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।
