आज SMS स्टेडियम, जयपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक उद्बोधन को सुना। उनके मार्गदर्शन ने हम सभी को योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी, उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा जी, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी, राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई जी, जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी, ग्रेटर जयपुर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर जी सहित क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया। आइए हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री जी […]