LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

चूरू पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ : तांबे के तार चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

जयपुर 24 मई। चूरू पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तांबे के तार चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल चोरी करने में शामिल था।

एसपी जय यादव ने बताया कि 11 मई, 2025 को छापर पुलिस थाने में भगवानाराम जाट और जितेंद्र सिंह पुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 और 8 मई, 2025 की रात लगभग 11 बजे से 3 बजे के बीच, 4-5 अज्ञात लोगों ने उनके क्रेशर परिसर में पीछे की दीवार फांदकर हमला किया। भगवानाराम के क्रेशर से लगभग 300 किलोग्राम तांबा और 250 लीटर तेल चोरी हुआ, जबकि जितेंद्र सिंह के श्री देवी इंडस्ट्रीज क्रेशर से लगभग 250 किलोग्राम तांबा और 200 लीटर तेल चोरी हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार और वृताधिकारी प्रहलादराय के सुपरविजन में, छापर थानाधिकारी गीता रानी ने एक टीम का गठन किया। टीम प्रभारी दशरथ सिंह ने साइबर सेल चूरू की मदद से और तकनीकी सहयोग से इस मामले में शामिल आरोपियों का पता लगाया।
17 मई, 2025 को आरोपी मुकेश कुमार उम्र 40, निवासी भिलगवां, धौलपुर को गिरफ्तार किया गया और 24 मई, 2025 तक पुलिस रिमांड में लिया गया।

उसके बाद, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों, जिनमें सनी जाटव पुत्र रामबक्श उम्र 30 साल निवासी खेडा पुलिस थाना सदर धोलपुर, दलीपसिंह कुशवाहा पुत्र हरि सिंह उम्र 26 साल एवं धर्मेन्द्र कुशवाहा पुत्र रामरतन उम्र 37 साल निवासी भिलगवां पुलिस थाना सदर धोलपुर को धोलपुर से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है और चोरी किए गए तांबे के तार के संबंध में पूछताछ जारी है।

पूछताछ के दौरान, आरोपी मुकेश कुमार ने खुलासा किया कि गिरोह भोपाल, मुंबई, गोवा, धौलपुर, भरतपुर, आगरा और मध्य प्रदेश में निर्माणाधीन घरों से बिजली केबल और टेलीफोन केबल से तांबे के तार चोरी करता था।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में
एसएचओ गीता रानी, हेड कांस्टेबल दशरथ सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार एवं प्रताप सिंह शामिल थे।
————–