सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर ने पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार, नाइट क्लब व डांस बार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

जयपुर क्राइम ब्रांच की हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई

इस दौरान आदर्श नगर थाना क्षेत्र में संचालित 9 बीन्स कैफे पर दबिश देकर अवैध हुक्का बार चलाने वाले संचालक विजय विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया। कैफे में नियमों का उल्लंघन करते हुए हुक्का परोसा जा रहा था।
पुलिस ने मौके से 24 व्यक्तियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालान कर 4800 रुपये जुर्माना वसूल किया। साथ ही प्रकरण संख्या 290/2014 में धारा 9/11 राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम 2000 तथा 4/21A कोटप्पा एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

विजय विक्रम सिंह, पुत्र शिवराज सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी तिलाना, नसीराबाद, जिला अजमेर
कार्रवाई में शामिल टीम
सीएसटी टीम – पु.नि. श्री रतन सिंह, पु.नि. श्री महेश, हैड कांस्टेबल रामकिशन, कांस्टेबल संदीप, शिवराज, महेन्द्र व रामदयाल।

क्राइम ब्रांच द्वारा जयपुर शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ यह लगातार जारी अभियान का हिस्सा है।