
अलवर। (मनोज बेनीवाल) कार्यालय परियोजना निदेशक आत्मा के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बारे में फसल बीमा कंपनी क्षेमा जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि कालू लाल गुर्जर के द्वारा बीमा के प्रावधानों के ऊपर विस्तारपूर्वक बताया गया। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पीसी मीणा ने बताया कृषि विस्तार जिला परिषद द्वारा कार्य शाला में भाग लेने वाले सभी बैंकर्स जिला अग्रणी प्रबंधक एवं प्रबंध निदेशक केंद्रीय सहकारी बैंक अलवर को निवेदन किया गया इस योजना में ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ा जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास किए। कार्यशाला में अग्रणी जिला प्रबंधक बाबूलाल प्रबंध निदेशक केंद्र सहकारी बैंक अलवर तथा जिले के सभी बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर द्वारा भाग लिया गया ।जिला कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय के चमन शर्मा के द्वारा भी इसमें भाग लिया गया । पीसी मीना संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार के द्वारा सभी प्रतिभागियों को ज्ञापित किया गया





