नीमराना कस्बे के कोटपूतली के दीवान होटल में संपन्न हुए एक समारोह में सतीश मुदगल पूर्व सरपंच नीमराना को कोटपुतली बहरोड़ जिला स्तर पर सम्मान पुरस्कार और सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला कलेक्टर महोदया प्रिया गोस्वामी और एसपी साहब राजन दुष्यंत द्वारा नीमराना के पूर्व सरपंच सतीश मुदगल उर्फ फौजी को सामाजिक क्षेत्र में राजस्थान पुलिस के सहयोग के लिए प्रदान किया गया।

सतीश मुदगल पूर्व में भारतीय सेना के जवान रहे और देश सेवा में समर्पित रहे। फौज से रिटायरमेंट होने के बाद सतीश मुदगल ने नर सेवा और नारायण सेवा में गरीब लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहने लगे। इन्हे सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने पर और राजनीतिक कि पृष्ठभूमि से भी उनका परिवार रहा हैं। नीमराना गांव वासियों ने 2015 में उनको सरपंच के चुनाव में विजय श्री ऐतिहासिक जीत दिलवाई। सरपंच के पद पर होते हुए उन्होंने अलवर जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने विकास कार्यों में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए, जैसे कि सड़क निर्माण, शमशान भूमी सौंदर्य करण, नीमराना पार्क का विकास, बावड़ी का सौंदर्यकरण और कई अन्य कार्य। कोटपूतली के दीवान होटल में पुलिस प्राइड अवार्ड आयोजन हुआ, जिसमें 65 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रॉफी, प्रस्तुति पत्र और शाल उड़ाकर सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, एसडीएम ओम प्रकाश सहारण, उपखंड अधिकारी बृजेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी मौजूद रहे। नीमराना के पूर्व सरपंच सतीश मुदगल उर्फ फौजी के सम्मानित होने पर खुशी की लहर दौड़ गई। यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों और राजस्थान पुलिस के साथ सहयोग के लिए दिया गया है। सतीश मुदगल ने अपने कार्यों से समाज में एक सकारात्मक प्रभाव डाला है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।





