जयपुर

जयपुर, 7 अगस्त 2025 –
थाना आमेर पुलिस ने अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटा गया माल, मोबाइल, नकदी, चांदी का कड़ा, सोने की अंगूठी और वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।
31 जुलाई 2025 को परिवादी राकेश शर्मा जब कुकस के पास बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर पैदल जा रहा था, तभी सफेद टैक्सी में सवार बदमाशों ने बहला-फुसलाकर बैठाया और अपहरण कर लिया। गाड़ी में पहले से बैठे तीन अन्य बदमाशों ने मारपीट कर नकदी, गहने और मोबाइल छीन लिए। पीड़ित से जबरन ₹2000 फोन-पे के जरिए वसूले गए। बाद में उसे घायल अवस्था में सुनसान जगह पर फेंककर धमकी दी गई।
पुलिस कार्रवाई:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जयपुर उत्तर करन शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। करीब 60 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
- दिलखुश मीणा (20), निवासी दौसा
- कालू उर्फ बलराम शर्मा (28), जयसिंहपुरा
- दिलखुश जोगी (19), कानोता
- मदन शर्मा (26), आगरा रोड, बस्सी
जब्त सामग्री:
होंडा अमेज कार RJ 14 TF 6586
नकदी ₹1 लाख से अधिक
मोबाइल
चांदी का कड़ा और सोने की अंगूठी
टीम में शामिल अधिकारी:
राजेन्द्र कुमार शर्मा (थानाधिकारी), जगराम (स.उ.नि.), मनीष, गिरधारी, रमेश, नन्छूराम (साइबर सैल)