
थाना करधनी पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने दबिश देकर आरोपी प्रदीप सिंह (35) को पकड़ा।
आरोपी प्रदीप सिंह, मूल निवासी सीकर व हाल श्री गणेश नगर, करधनी में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 घरेलू गैस सिलेंडर, 9 वाहन बैटरी और 1 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल (RJ14 VD 5574) को आरोपी ने थाना झोटवाड़ा क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया, जिसका उपयोग वह वारदातों में करता था।
टीम ने चोरी व नकबजनी में पहले से लिप्त अपराधियों पर निगरानी रखते हुए यह कार्रवाई की। आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
धर्मेन्द्र सिंह, सउनि
बाबूलाल, कानि
गजानन्द, कानि
मुकेश, कानि
थाना करधनी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही गैस सिलेंडर व बैटरी चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है।