मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना में ब्लॉक कांग्रेस और नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का 61वां जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर फल, मिठाई और लड्डू वितरण कर इस अवसर को यादगार बनाया।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, महावीर सिंह चर्खिया, अशोक मुद्गल, किरण देवी सामरिया, महासचिव धर्मवीर यादव, सचिव शोचन उर्फ भरथरी, कमल सिंह, जयपाल यादव, गौरव, प्रवीण यादव, नरेश, कर्मपाल चौहान, संजय सैनी आदि प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के गले मिलकर बड़े धूमधाम के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन मनाया। फल और मिठाइयों का वितरण कर इस अवसर को उत्सवपूर्ण बनाया गया।

यह आयोजन नीमराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।






