LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

शाहजहांपुर में हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना उपखंड के शाहजहांपुर में 100वीं वर्षगाँठ हॉकी प्रतियोगिता के उपलक्ष्य में एक भव्य हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 9 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में स्थानीय खेल प्रेमियों के साथ-साथ क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे।

पेनियल स्कूल ने जीता पहला मैच

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला DDMP स्कूल और पेनियल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें पेनियल स्कूल 1-0 से विजेता रही। दूसरे मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजहांपुर (जूनियर) और पेनियल स्कूल आमने-सामने हुए, जिसमें पेनियल स्कूल ने 4-0 से जीत दर्ज की।

BBSC सीनियर ने जीता फाइनल

तीसरे मुकाबले में बर्डोद ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजहांपुर (सीनियर) को 1-0 से हराया। इसके बाद BBSC जूनियर और BBSC सीनियर के बीच हुए मैच में BBSC सीनियर ने 2-0 से जीत हासिल की। BBSC गर्ल्स और बहरोड़ के मुकाबले में BBSC गर्ल्स टीम ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला BBSC सीनियर और बर्डोद के बीच खेला गया, जिसमें BBSC सीनियर टीम ने 3-1 से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।