कोटपूतली, 28 जून।
विधानसभा क्षेत्र कोटपूतली में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक हंसराज पटेल की पहल पर रविवार, 29 जून 2025 को चार महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र की जनता को सड़क और जल आपूर्ति से संबंधित नई सौगातें मिलने जा रही हैं।
विधायक हंसराज पटेल, जो हमेशा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं, उन्होंने अपने विधायक कोष से अनेक कार्यों को स्वीकृति दी है। उनकी नेतृत्व क्षमता और जमीनी जुड़ाव के चलते कोटपूतली क्षेत्र में लगातार जनसुविधाओं का विस्तार हो रहा है। विकास कार्यो में तीन इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण और एक फेस ट्यूबवेल की स्थापना शामिल है, जो स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करेंगे।
हरफूल धानका के मकान से पानी की टंकी तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क ₹6.50 लाख की लागत से तैयार की गई है, जबकि भैसलाना डामर रोड से मातादीन मूलचंद की ढाणी तक की सड़क पर ₹5.61 लाख खर्च किए गए हैं। इसके अतिरिक्त भैसलाना में डामर रोड से ढाणी कैलाश मकान तक की सड़क के लिए ₹8.50 लाख की लागत स्वीकृत की गई। वहीं, थ्री फेस ट्यूबवेल की स्थापना से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
इस लोकार्पण कार्यक्रम में कोटपूतली क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम ना केवल विकास की एक और कड़ी जोड़ता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि विधायक हंसराज पटेल की प्राथमिकता में क्षेत्र का संतुलित और सतत विकास सर्वोपरि है।
विधायक पटेल का स्पष्ट मानना है कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किए बिना समृद्ध कोटपूतली की कल्पना अधूरी है, और वे निरंतर इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।





