जयपुर उत्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साईबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। थाना विधाधर नगर पुलिस (उत्तर) ने ऑपरेशन “म्यूल अकाउंट व पोस सिम अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर साईबर ठग शकील अहमद (54) पुत्र सफी शाह निवासी शहीद इन्द्रा ज्योति नगर, कच्ची बस्ती, भट्टा बस्ती जयपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि शकील अहमद द्वारा भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल स्पाइन विधाधर नगर में खोले गए खाते का उपयोग साईबर अपराधी कर रहे थे। इस खाते से पिछले एक वर्ष में विभिन्न राज्यों से करीब 5 करोड़ 62 लाख रुपये की साईबर ठगी की गई।

मुल्जिम के खाते से राजस्थान समेत बिहार, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु सहित 33 से अधिक मामलों में साईबर ठगी का पैसा ट्रांसफर होना पाया गया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 से 30 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गठित टीम ने शातिर ठग को कड़ी मशक्कत के बाद कच्ची बस्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी बेटी के पति के साथ मिलकर फर्जी फर्म बनाता और खाते खोलकर उन्हें साईबर ठगों को कमीशन पर उपलब्ध करवाता था।

पुलिस अब मुल्जिम से पूछताछ कर रही है और अन्य साथियों की तलाश जारी है।
आरोपी
शकील अहमद पुत्र सफी शाह, उम्र 54 साल, निवासी सी-659, शहीद इन्द्रा ज्योति नगर, कच्ची बस्ती, जयपुर।

थानाधिकारी राकेश कुमार ख्यालिया के नेतृत्व में एएसआई देवीलाल, एएसआई हनुमान प्रसाद, हेड कानि धर्मेन्द्र सिंह, कानि सुधीर कुमार, कानि दिनेश कुमार एवं कानि प्रदीप कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और बड़े साईबर फ्रोड के खुलासे की संभावना है।