जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता

रिपोर्टर जावेद गोरी
।
दोनों आरोपियों के खिलाफ जयपुर शहर में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें लंबे समय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी थे।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और एसीपी सदर धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने तकनीकी और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपियों को नई दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी व्यापारियों से धोखाधड़ी कर माल खरीदने के बाद फरार हो जाते थे और पहचान बदलकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों से कुल 14 स्थाई वारंट जारी हैं।
जयपुर पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।