करणी विहार थाना—वाहन चोरी का खुलासा, शातिर धीरज जांगिड गिरफ्तार

पुलिस थाना करणी विहार, जयपुर पश्चिम की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर धीरज जांगिड को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरीशुदा हीरो HF-Deluxe (RJ-52-SE-8886) भी बरामद कर ली गई।

परिवादी रोशनलाल गुर्जर ने 30 नवंबर को सिरसी रोड स्थित जंलसा पैराडाइज (अलंकार PG कॉलेज) से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद के निर्देशन पर एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने CCTV फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिर सूचना के आधार पर धीरज जांगिड (उम्र 27) को पकड़ा। अभियुक्त नशे का आदी है और नशे व मौज-मस्ती के लिए दिन के समय सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलें चोरी करता है।

पूछताछ में उसने चित्रकूट और महेश नगर थाना क्षेत्र में भी वाहन चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपी पहले भी वाहन चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजेगी।

कार्रवाई में शामिल टीम—
पु.नि. हवा सिंह, हैड कानि. आशीष (405), कानि. विरेन्द्र (12085), कानि. अर्जुन (9309)
पुलिस थाना करणी विहार, जयपुर पश्चिम